हरिद्वार पुलिस खोलेगी यूपी पुलिस की पोल, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। जनपद पुलिस जल्द ही यूपी पुलिस की एक बड़ी पोल खोलने जा रही है। इन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा यूपी पुलिस ने किया था। हालांकि ये बदमाश लगातार डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इन कुख्यात बदमाशों को दबोचने के लिये हरिद्वार जनपद की पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस की कई टीम बदमाशों की घेराबंदी में लगी हुई है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि बदमाशों के संबंध में पुलिस को सुरागरसी हुई है। संभावना है कि पुलिस बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। इसी के साथ यूपी पुलिस की पोल भी खुलेगी।

बतादे कि एक माह पूर्व कलियर थाना क्षेत्र में एक घर में डकैती की वारदात हुई। बदमाशों ने पीड़ित परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करते हुये लाखों के जेवरात और नकदी लूट लूटने के बाद फरार हो गये। इस गंभीर वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने जनता को भरोसा दिलाकर स्थिति सामान्य की और अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इससे पहले की पुलिस बदमाशों तक पहुंच पाती उन्होंने दूसरी वारदात कनखल में कर दी। पुलिस ने इस घटना के बाद अपनी रणनीति में बदलाव किया और कई टीम बदमाशों को दबोचने में लगा दी। इसी दौरान यूपी के गाजियाबाद की पुलिस ने हरिद्वार में वारदात करने वाले बदमाशों के गिरफ्तार करने का दावा एक प्रेस क्रांफेस में कर दिया। हरिद्वार पुलिस की टीम ने पीड़ितों को साथ लेकर बदमाशों के हुलिये को तस्दीक कराने का प्रयास किया। लेकिन हरिद्वार में वारदात करने वाले बदमाशों का हुलिया अलग पता चला। इसके बाद जनपद पुलिस की चुनौती बढ़ गई। पुलिस को बदमाशों के अगले कदम को रोकने के साथ-साथ उनको गिरफ्तार करने का टास्क मिला। इससे पहले की बदमाश अपना अगला शिकार करते पुलिस पूरी शिददत के साथ बदमाशों को पीछे पड़ गई। इन बदमाशों को पुलिस जल्द ही सलाखों के पीछे डालने की संभावना बढ़ गई है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिये पूरी मेहनत कर रही है। संभावना है कि कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आये।