नवीन चौहान.
हरिद्वार पुलिस ने स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 08 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किये गए, जबकि स्पा मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। स्पा सेंटर सीज करने हेतु रिपोर्ट संबंधित को प्रेषित की गई है।

थाना सिडकुल पुलिस के अनुसार दिनांक 05/07/23 को एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर सिडकुल पुलिस द्वारा सिडकुल क्षेत्रांतर्गत पेंटागन स्थित स्पा सेंटर ग्रीन व फ्लोट एंड फ्लाई स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई।
उक्त स्पा सेंटरों में कमियां एवं अनियमितता पाए जाने पर 08 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान कर स्पा सेंटर मलिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर स्पा सेंटरों को सीज करने हेतु रिपोर्ट संबंधित को प्रेषित की गई।
- हरिद्वार–लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ से अधिक जुर्माना
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण
- नाबालिग के अपहरण के आरोपी को हिसार से किया गिरफ्तार
- मेरठ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गुरुकुल विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण
- विजिलेंस ने बिजली विभाग के जेई को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़




