न्यूज 127.
हरिद्वार में हो रहे सद्भावना सम्मेलन और बैशाखी स्नान पर्व के लिए हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। शहर में बैशाखी स्नान से पूर्व ही यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। वीकेंड के चलते आज सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिख रही है।
जारी किये गए यातायात प्लान के अनुसार सद्दभावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा। सद्दभावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा। चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा। चण्डीचौक पर यातायात का दबाव बढने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जायेगा। सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चैक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।
टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जायेगा। यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।
अगले तीन दिन हरिद्वार शहर का यातायात प्लानः-
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चैक-हरिद्वार। पार्किंग- अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग। दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनिचैक-मात्रसदन पुलिया
पार्किंग- बैरागी कैम्प पार्किंग
दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-
सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक एन0एच0- 344 होते हुए-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहण्ड-देहरादून/ऋषिकेश। दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नंगला इमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर- नजीबाबाद। मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-(छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक. पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू) (बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा, पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा) देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग- देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार। पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू) देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान- देहरादून/ऋषिकेष-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचैक से एन0एच0- 344 से मेरठ-दिल्ली। देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान- देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचैक-चण्डीचौकी-श्यामपुर-नजीबाबाद।
आटो/विक्रम डायवर्जन-
सद्दभावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।
सद्दभावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चैक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चैक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
सद्दभावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
सद्दभावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे। सद्दभावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 12.04.2025 की रात्रिः12:00 बजे से सद्भावना सम्मेलन/स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।




