हरिद्वार: शिवालिकनगर डबल मर्डर का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल




Listen to this article

नवीन चौहान
शिवालिकनगर में बुजुर्ग दंपत्ति की लूट के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बतादें शिवालिकनगर में बीएचईएल से रिटायर्ड पीके अग्रवाल और उनकी पत्नी गायत्री अग्रवाल की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। बदमाश यहां से काफी सामान लूट कर ले गए थे। इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस को भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस का कहना है कि मंगलवार तड़के सुमन नगर के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जवाब में गोली चलायी। गोली बदमाश के पैर में जा लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को अपनी हिरासत में ले लिया, और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश का नाम पुलिस ने सतेंद्र उर्फ धर्मेंद्र निवासी खतौली जिला मुजफ्फरनगर, यूपी बताया है। उसका एक ओर साथी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसका नाम भीम है। दूसरा आरोपी भी खतौली का ही रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा और बाइक बरामद की है। ​पुलिस का कहना है कि दोनों यही किराये के मकान में रहते थे और दोनों ने मिलकर बुजुर्ग दंपत्ति को लूटने की योजना बनायी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में घायल बदमाश से पूछताछ के बाद घटना का खुलासा करेगी।