राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

ब्यूरो। हरिद्वार के पंतजलि योगपीठ में आयोजित ज्ञान कुंभ का उद्घाटन करने के बाद रात्रि विश्राम के लिए देहरादून गए राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। राष्ट्रपति कार्यक्रम के बाद आशियाना में आराम कर रहे थे, तभी आशियाना के गेट पर जहरीला सांप दिखने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा।
विदित हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को देवभूमि पहुंचे थे। शनिवार को पतंजलि योगपीठ में आयोजित ज्ञान कुंभ का उद्घाअन करने के बाद राष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत की और छात्रों को उपाधियां बांटी। कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति राजधानी के राजपुर रोड स्थित आशियाना पहुंचे। जहां उन्हें रात्रि विश्राम करना था। इसी दौरान देर रात जहरीला सांप निकलने से सुरक्षाकर्मियों और तमाम विभागों में हड़कंप मच गया। आशियाना में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सो रहे थे, वहीं बाहर सुरक्षाकर्मी सांप को पकड़ने की जद्दोजहद कर रहे। आशियाना में तैनात वन कर्मियों की टीम ने एक्सपर्ट रवि जोशी को मौके पर बुलाया, जिन्होंने रात दो बजे सांप को बमुश्किल से काबू में किया। बताया जा रहा है कि सांप बेहद जहरीला था। हालांकि, राष्ट्रपति के आने से पहले पूरे आशियाना को वन विभाग के साथ तमाम विभागों की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर पूरा साफ किया था। बावजूद इसके सांप निकलना राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक है।