न्यूज127
एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी ही कनपटी पर तमंचा लगा कर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी कलां गांव निवासी योगेश हिस्ट्रीशीटर है। योगेश की घर के बाहर ही दुकान है। आज सुबह योगेश अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय योगेश ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। योगेश का शव लहूलुहान हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक योगेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर नें खुद को गोली मारी है जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
हरिद्वार में हिस्ट्रीशीटर ने तमंचा से खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत




