शराबियों के पीछे दौड़ती रही हरिद्वार पुलिस, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान,

हरिद्वार। शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले शराबियों ने हरिद्वार पुलिस को बहुत दौड़ाया। मारपीट और झगड़ों की सूचना पर हरिद्वार पुलिस इधर से उधर दौड़ लगाती रही। होली के रंगों की मस्ती में नशे में मदहोश शराबियों ने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस ने भी शराबियों के झगड़े को शांत कराकर अपने कर्तव्य का पालन किया। हालांकि कुछ असामाजिक तत्वों का पुलिस ने चालान किया। कमोवेश ये स्थिति हरिद्वार के सभी थाना क्षेत्रों की रही।
होलिका दहन से अगला दिन फाग का होता है। इस फाग में सभी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनायें देते है। रंग लगाने की मस्ती में शराब का चलन बढ़ गया है। शराब की मस्ती में मदहोश होकर मारपीट और गाली गलौज करने की घटनायें बढ़ जाती है। इसी के चलते जनपद में अतिरिक्त पुलिस बल थानों में तैनात किया जाता है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को रहा। पुलिस कंट्रोल रूम में एक के बाद एक मारपीट होने की सूचना आती रही। इन सूचनाओं पर संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था को बनाती दिखाई पड़ी। देर शाम तक पुलिस शराबियों की सूचनाओं पर दौड़ लगाती रही। चेतक पुलिस के जवान एक सूचना का निबटारा करके आते तभी दूसरी सूचना मिल जाती थी। कुल मिलाकर कहे तो पुलिस को शराबियों ने खूब दौड़ाया।