डीजे बजाने को लेकर हुआ पथराव, पांच घायल, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान

हरिद्वार। होली पर्व पर डीजे बजाने को लेकर गैर संप्रदाय के कुछ युवकों ने विरोध किया। इस विरोध पर दोनों पक्षों के लोगों में झड़प होने लगी। इसी दौरान कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और एसपी देहात मणिकांत मिश्रा सहित तमाम थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पथराव में पांच लोगों को गंभीर चोटे आई है। घायलों में दो को देहरादून रैफर किया गया है जबकि तीन का उपचार रूड़की के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। घटना भगवानपुर के पास एक गांव करौंदी की है।


शुक्रवार को होली पर्व पर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ से बड़ा बवाल टल गया। हालांकि इस विवाद में कई दर्जन लोग घायल हो गये। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि भगवानपुर के करौंदी गांव में होली पर्व पर डीजे बजाया जा रहा था। इसी बीच कुछ गैर संप्रदाय के युवकों ने डीजे को बंद करने का प्रयास किया।

जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है तथा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपराधी तत्वों को चिंहित किया गया है। पांच लोगों के गंभीर चोट लगी है। जिसमें से दो देहरादून हायर सेंटर रैफर किये गये है। जबकि तीन का उपचार रूड़की अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *