एचआरडीए ने सील किया हरिद्वार लक्सर रोड़ पर अवैध निर्माण








Listen to this article


पथ प्रवाह, हरिद्वार
शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को जियापोता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। अजितेश विहार से पूर्व, माँ शीतला विहार कॉलोनी फेज–3 में कौस्तुभ के मकान के सामने सचिन द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को पुलिस बल की उपस्थिति में सील कर दिया गया।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर लगभग 40×30 फीट क्षेत्रफल में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसके लिए सक्षम प्राधिकरण से कोई स्वीकृत मानचित्र प्राप्त नहीं किया गया था। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य अनियमित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के समय मौके पर मौजूद अनाधिकृत निर्माणकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का आगे निर्माण कार्य न किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।