नवीन चौहान
भगवानपुर पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या दो दिन पहले ग्राम धीर मजरा में हुई थी।
पुलिस के मुताबिक दिनांक- 05.05.2022 को डायल 112 के माध्यम से (एम.डी.टी.) पर सूचना प्राप्त हुई कि रमेश सैनी ने सूचना दी कि ग्राम धीर मजरा में उसकी बेटी मोनिका पत्नी शुभम को उनके ससुराल वालों ने मार दिया है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है, सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मय पुलिस टीम के तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मृतका मोनिका का शव एक चारपाई पर पडा हुआ था।
पूछताछ करने पर मालूमात हुआ कि मृतका की शादी को 3-4 वर्ष हुये है नियमानुसार मृतका के शव के पंचायतनामे की कार्यवाही रेखा आर्य तहसीलदार भगवानपुर द्वारा की गयी। बाद पंचायतनामा की कार्यवाही मृतका के शव को पोस्ट मार्टम हेतु सिविल अस्पताल रूड़की भिजवाया गया। तत्पश्चात वादी रमेश सैनी पुत्र सुखराम निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली सिविल लाईन रूड़की जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि प्रार्थी ने अपनी पुत्री मोनिका का विवाह वर्ष 2018 में शुभम पुत्र वैदपाल सैनी निवासी ग्राम धीरमजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ अपनी सामर्थ से अधिक शादी में खर्च किया। जिसमेे घर का सारा सामान व लडके पक्ष के समस्त परिवार के सदस्य के लिए स्वर्ण आभूषण, एक लाख रूपये नगद व एक मोटर साइकिल अपाचे दहेज में दी थी।
परन्तु ससुराल पक्ष शादी में दिये दहेज से नाखुस थे तथा प्रार्थी की पुत्री से और 05 लाख रूपये तथा कार की मांग करने लगे व दहेज की मांग पुरी न करने पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रार्थी की पुत्री को मानसिक व शारिरिक उत्पीड़न कर मारपीट कर प्रार्थी के पुत्री मोनिका की दहेज हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 381/2022 धारा 304(B) भादवि बनाम शुभम आदि पंजीकृत किया गया।
दिनांक- 06.05.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 शुभम सैनी पुत्र वैदपाल सैनी निवासी ग्राम धीरमजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उसके धारा 304(B) भादवि के तहत ग्राम धीरमाजरा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम का विवरणः-
1- पंकज गैरोला (क्षेत्राधिकारी मंगलौर) जनपद हरिद्वार
2- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
3- उ0नि0 दीपक चौधरी (हल्का प्रभारी सिकरौढा)
4- म0उ0नि0 अंजना चौहान (प्रभारी महिला हैल्प डेस्क)
5- का0 584 देवेन्द्र सिंह