नवीन चौहान.
एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक श्याम कुमार पुत्र स्वर्गीय मदन पाल निवासी लेन नंबर 1 टर्नर रोड ओगल भट्टा का रहने वाला था। उसने अपनी मां से पैसे मांगे थे, पैसे देने से इंकार करने पर उसने यह कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक 12/07/23 को फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि लेन नंबर 1 टर्नर रोड ओगल भट्टा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन से वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। यहां श्याम कुमार पुत्र स्वर्गीय मदन पाल निवासी लेन नंबर 1 टर्नर रोड ओगल भट्टा उम्र 32 वर्ष द्वारा अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली गई थी।

मौके पर मृतक के परिजनों के समक्ष मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक की मृत्यु के संबंध में परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि मृतक अपनी मां से पैसे मांग रहा था पैसे नहीं देने पर मृतक द्वारा आत्महत्या की गई है। मृतक उपरोक्त के संबंध में जांच जारी है।
- उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक की सूझबूझ और बहादुरी से बंधक बनी महिला की जान बची
- मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान का हुआ भव्य स्वागत, पार्टी की मजबूती और संगठन की सक्रियता बतायी प्राथमिकता
- एनएसएस शिविर में अपशिष्ट प्रबंधन विषयक व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मिशन 2027: भाजपा ने बूथ से पन्ना स्तर तक संगठन की मजबूती की रणनीति बनाई
- लूटी हुई टैक्सी से भाग रहे बदमाशों ने बुजुर्ग को कुचला, स्कूटी सवार की मौके पर मौत



