हरिद्वार में दबंग महिला कांस्टेबल ने दरोगा को हड़काया




Listen to this article


नवीन चौहान
हरिद्वार में एक दबंग महिला कांस्टेबल ने सीनियर दारोगा को जबरदस्त तरीके से हड़का दिया। दारोगा जी महिला कांस्टेबल की इस हरकत पर चुप्पी साध गए। महिला कांस्टेबल की तूती जमकर खूब बोल रही है। पुलिसकर्मियों में चर्चाओं का बाजार गरम है। घटना देहात क्षेत्र के थाने की है।
हरिद्वार के देहात में एक महिला कांस्टेबल की तैनाती अपने ही गृह जनपद में है। महिला कांस्टेबल स्थानीय होने का खूब फायदा उठा रही है। हद तो तब हो गई जब अपने ही ​सीनियर दारोगा को हड़काने लगी। हालांकि महिला कांस्टेबल की इस हरकत के बाद से साथी दरोगाओं में रोष है।