न्यूज 127.
महिला, पुरूष और बच्चों को क्रूरता के साथ पीटने वाले पुलिस कर्मियों पर एसएसपी की गाज गिरी है। पुलिस ने इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के अलावा इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर सपा ने यूपी पुलिस पर सवाल उठाए थे।
पूरा मामला जनपद मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र की लावड पुलिस चौकी का है। लावड़ में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को पीटने वाले पुलिसवालों पर एसएसपी मेरठ डॉ विपिन ताडा का बड़ा एक्शन हुआ है। एसएसपी ने इंचौली थानेदार नितिन पाण्डेय, चौकी इंचार्ज इंद्रेश विक्रम सिंह, दरोगा सुमित गुप्ता और दरोगा पवन सैनी के अलावा एक सिपाही वसीम को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस क्रूरता का वीडियो पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया था, जिसके बाद सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ितों को साथ लेकर शनिवार को पुलिस ऑफिस पर धरना दिया था। SP क्राइम की जांच रिपोर्ट के आधार पर SSP ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की।




