महिलाओं को सम्मोहित कर ठगने वाला बदमाश गिरफ्तार








Listen to this article

न्यूज 127.
ज्वालापुर पुलिस ने कोतवाल अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त महिलाओं को सम्मोहित कर नकदी और जेवर ठग लेता था। हरिद्वार पुलिस के लिए यह गिरोह सिरदर्द बना था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने अभियुक्त को हरियाणा से पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

पुलिस के मुताबिक 04/05/2025 को ज्ञान देवी मेहता पत्नी लक्ष्मण दास मेहता निवासी जगदीश नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर 02 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा वादियां को सम्मोहित करके दिनांक 03/05/2025 को 04 सोने के कंगन उतरवा कर अपने साथ लेकर भाग जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 211/2025 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल अनावरण/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के कुशल निर्देशन/पर्यवेक्षक में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर अमरजीत सिंह द्वारा प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीमे गठित की गई गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/ कड़ी सुराग राशि पता राशि कर आसपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की लगातार चैकिंग/पूछताछ की गई।

उक्त के क्रम में दिनांक 11/05/2025 को अभियुक्त कुलदीप पुत्र सोनी उर्फ बजीरा उम्र 20 वर्ष निवासी गली नंबर 1 इंदिरा कॉलोनी थाना सिटी रोहतक हरियाणा से 9500/₹ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।