कोतवाली में तैनात दरोगा ने पंखे से लटकर किया सुसाइड




Listen to this article

नवीन चौहान.
एक दरोगा ने अपने सरकारी आवास में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकार की।

जानकारी के अनुसार यह घटना बाराबंकी की है। यहां की फतेहपुर कोतवाली में तैनात दारोगा ने अपने सरकारी आवास के फांसी के फंदे पर लटकर कर सुसाइड किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि दरोगा डिप्रेशन का शिकार था। मृतक दरोगा का नाम वेद प्रकाश यादव बताया गया है।

साथी पुलिस कर्मियों का कहना है कि वेद प्रकाश ने शुक्रवार को नियमित रूप से अपनी डयूटी की, उसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तब सिपाही उनके कमरे पर गया। अंदर जाकर देखा तो दरोगा वेदप्रकाश का शव पंखे से लटक रहा था।

पुलिस का कहना है कि कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।