हरिद्वार के SP City और SP देहात का तबादला, पकंज गैरोला को जिम्मेदारी




Listen to this article

न्यूज़ 127। शासन ने बुधवार को बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए हैं इनमें आईपीएस और पीपीएस दोनों शामिल है। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह और एसपी देहात स्वप्न किशोर को भी बदल दिया गया है। एसपी रेलवे सरिता डोभाल का भी तबादला उत्तरकाशी के लिए किया गया है। सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।

हरबंश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को अपर पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा, जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक, मा० उच्चन्यालय के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर नैनीताल का जिम्मा दिया गया है। जया बलूनी को अपर पुलिस अधीक्षक देहात देहरादून बनाया गया है। शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक, पी.टी.सी. नरेंद्र नगर को अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण हरिद्वार ​के पद पर भेजा गया है। पंकज गैरोला जो अभी तक हरिद्वार में अपर पुलिस अपराध/ यातायात की जिम्मेदारी संभाल रहे थे उन्हें एसपी सिटी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर भेजा गया है। एसपी देहात हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह को उप सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। मिथिलेश कुमार को एसपी सर्तकता देहरादून बनाया गया है। चन्द्रमोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी नरेंद्र नगर भेजा गया है। उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर बनाया गया है। लोकजीत सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध, यातायात हरिद्वार की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाए गए हैं। चंद्रशेखर अंथवाल को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।