नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने हरिद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर से डॉ जयपाल सिंह चौहान को दायित्व सौंपा है। व्यवहार कुशल डॉ जयपाल सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व ने हरिद्वार में भाजपाईयों को एकजुट किया है। तमाम अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने डॉ जयपाल सिंह चौहान को दूसरी इंनिग दी है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने भी जयपाल सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी है। भाजपा के कार्यकर्ता सुनील प्रजापति ने जयपाल सिंह चौहान के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की। सुनील प्रजापति ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी हित में कार्य कराने की क्षमता जिलाध्यक्ष में है। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साह से पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करता है। सुशांत पाल और रोहित साहू ने भी जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान को बधाई दी।
हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान की दूसरी इंनिग शुरू


