जब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ‘कृष्ण’ ने की पूजा, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान,  हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं हरिद्वार जनपद के एक स्थान पर ये नजारा बहुत खूबसूरत नजर आया। जहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद उनकी पूजा अर्चना करने का काम खुद ‘कृष्ण’ ने ही किया। इन कृष्ण के ऊपर हरिद्वार जनपद वासियों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी है। जो पूरी ईमानदारी औैर निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते है।
धर्मनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अलग-अलग कई स्थानों पर मनाया गया। आश्रम ,मंदिरों और कालोनियों में कई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वही जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले खाकी के जवानों ने भी पुलिस लाईन रोशनाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया। पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल के बच्चों और पुलिसकर्मियों ने बेहद मनमोहक झांकियां बनाई गई। लेकिन ये नजारा उस वक्त और खुबसूरत हो गया जब भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद पूजा अर्चना का कार्य खुद पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार ने किया। पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया और आगंतुकों को प्रसाद वितरित करने का काम भी किया। जी हां ये वही पुलिस कप्तान है जिनके कंधों पर हरिद्वारवासियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे है। कार्यक्रम के दौरान डीएम दीपक रावत भी मौजूद रहे।