जिस्म फरोशी: हेड कांस्टेबल समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड




Listen to this article


गगन नामदेव
होटल में चल रहे देह व्यापार के मामले में हेड कांस्टेबल समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इस प्रकरण में थाना प्रभारी, पूर्व चौकी इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। बीती रात्रि 12 लड़की और 11 लड़के एक होटल में रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किए गए थे। जिसके बाद से पुलिस की कार्य शैली पर अंगुलिया उठ रही थी। घटना दनकौर के मंडी श्याम नगर की है। इस प्रकरण में पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।