नवीन चौहान.
कांवड़ यात्रा 2023 के मद्देनजर उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन काशीपुर में किया गया। गोष्ठी में एसएसपी उधमसिंहनगर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग कर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक दूसरे के साथ आपसी तालमेल और कांवड़ यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की।
गोष्ठी के माध्यम से कांवड़ियों के आवागमन के चलते ट्रैफिक व्यवस्था आदि के मध्य नजर काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित आईजीएल फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग कर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक दूसरे के साथ आपसी तालमेल और कांवड़ यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की।

इस दौरान मुरादाबाद मंडल, कुमाऊं मंडल और मुरादाबाद मंडल के सीमावर्ती जिलों के थाना स्तर तक के अधिकारियों की मीटिंग के दौरान कुछ अधिकारी ऑनलाइन भी जुड़े। एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा बताया गया कि उधम सिंह नगर जिला कांवड़ यात्रा के लिहाज से काफी संवेदनशील रहा है। इसलिए कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के कुमाऊं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बरेली रेंज के अधिकारियों के साथ आज बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में दोनों ही राज्यों के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया तथा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इसके माध्यम से कांवड़ यात्रा पर सकुशल संपन्न कराने का फैसला लिया गया। वही दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर योजनाओं का आपस में आदान-प्रदान किया। इस दौरान दोनों ही राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने एक दूसरे से की जाने वाली अपेक्षाओं का आदान प्रदान किया।
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में, स्वागत के लिए सजा हरिद्वार
- IAS ऋषभ जैन को 163वीं, अखिल सैन को 518वीं और मनोज सैनी को 628वीं रैंक
- चंबा की बेटी मीनल नेगी ने यूपीएससी में 66वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
- चंपावत के अनुज पंत ने यूपीएससी में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई
- हरिद्वार सेवा भारती की जिला मंत्री के सुपुत्र आर्यन कुमार सिंह बने आईएएस अफसर




