न्यूज 127.
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई मोटर साइकिल भी बरामद हुई है। गिरफ्तार वाहन चोर का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी पुलिस ने खंगाला है।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक 10.04.2025 को संजय पुत्र बलजीत नि0 कस्बा पुरकाजी जिला मु0नगर उ0प्र0 हाल शक्तिनगर कालोनी सुल्तानपुर माजरी रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी मो0सा0 स्पलेण्डर को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर शक्तिनगर कालोनी से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर थाने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करवाया गया।
घटना के अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये सुरागरसी-पतारसी दिनांक 10.04.2025 की रात्रि को दौराने चैकिंग भाईचारा ढाबे से आगे गंगनहर पर स्थित डबल पुल के पास से आरोपी आर्यन भटनागर पुत्र नरेश भटनागर हाल निवासी पीठ बाजार थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी उक्त मो0सा0 स्पलेण्डर की बरामदगी की गयी।
पुलिस टीम में कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 विकास रावत, हे0कां0 गोपीचन्द, कां0 संजय रावत, कां0 अजय शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।




