नवीन चौहान.
कुंभ मेला और जिला प्रशासन अब कुंभ के तीनों शाही स्नान की तैयारियों को लेकर जुट गए हैं। अधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि हरिद्वार कुंभ में आगामी 12, 14 और 27 अप्रैल को शाही स्नान की लाइव कवरेज की जायेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में कुछ चिन्हित स्थानों पर बड़ी–बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए कुंभ की सजीव झलकियां दिखाई जाएंगी। यह अहम जिम्मेदारी दूरदर्शन को सौंपी गई है।
इस संबंध में हरिद्वार स्थित सीसीआर टॉवर में महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, आईजी मेला संजय गुंजियाल और दूरदर्शन के उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने दूरदर्शन की टीम को कुंभ कवरेज के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शाही स्नान की कवरेज के लिए दूरदर्शन को जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।
बैठक में ड्रोन से कवरेज का ट्रायल करने पर भी विचार किया गया। सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कुंभ मेला नोडल अधिकारी (मीडिया) मनोज श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि दूरदर्शन को मीडिया सेंटर और चयनित स्थानों पर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दूरदर्शन अधिकारियों ने बताया कि आगामी तीन शाही स्नानों के दौरान 7 घंटे का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
- श्री ओम विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं का उत्सव, क्रीड़ा सप्ताह का भव्य शुभारंभ
- हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- पोक्सो एक्ट में फरार चल रह 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
- रंग ला रही डीएम मयूर दीक्षित की मुहिम, धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान के 30 दिन हुए पूरे
- सीडीओ ललित नाराण मिश्र हुए सख्त, बैठक में गैर हाजिर रहने वाले बैंक अधिकारियों को नोटिस


