नवीन चौहान.
कुंभ मेला और जिला प्रशासन अब कुंभ के तीनों शाही स्नान की तैयारियों को लेकर जुट गए हैं। अधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि हरिद्वार कुंभ में आगामी 12, 14 और 27 अप्रैल को शाही स्नान की लाइव कवरेज की जायेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में कुछ चिन्हित स्थानों पर बड़ी–बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए कुंभ की सजीव झलकियां दिखाई जाएंगी। यह अहम जिम्मेदारी दूरदर्शन को सौंपी गई है।
इस संबंध में हरिद्वार स्थित सीसीआर टॉवर में महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, आईजी मेला संजय गुंजियाल और दूरदर्शन के उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने दूरदर्शन की टीम को कुंभ कवरेज के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शाही स्नान की कवरेज के लिए दूरदर्शन को जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।
बैठक में ड्रोन से कवरेज का ट्रायल करने पर भी विचार किया गया। सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कुंभ मेला नोडल अधिकारी (मीडिया) मनोज श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि दूरदर्शन को मीडिया सेंटर और चयनित स्थानों पर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दूरदर्शन अधिकारियों ने बताया कि आगामी तीन शाही स्नानों के दौरान 7 घंटे का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
- चलती कार में लगी आग, चालक से सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
- रिसॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाओं को कराया गया मुक्त
- रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसएसपी मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन
- शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया कई बार दुष्कर्म, गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ: मदन कौशिक



