नवीन चौहान.
शराब का सेवन करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। वह अब दिल्ली मेट्रो में सीलबंद शराब की दो बोलतों को साथ ले जा सकेंगे।
डीएमआरसी और सीआईएसएफ के अधिकारियों की एक समिति ने इस पर निर्णय लिया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से कहा गया है कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में अब से प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति है।
सीआईएसएफ और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति ने पहले के आदेश की समीक्षा की है। पहले के एक आदेश के तहत एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
- नकली नोटों के साथ रुड़की से एक गिरफ्तार, 500 के 38 नोट बरामद
- जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने फरियादियों की 17 समस्याओं में से का मौके पर कराया निराकरण
- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 13 मकान मालिकों किया जुर्माना
- गंगनहर के किनारे नवजात का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
- होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले




