छह माह के मासूम को उसकी कलयुगी मां ने गंगा में फेंका




Listen to this article

नवीन चौहान
छह माह के मासूम का अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि कलयुगी मां ने ही मासूम को गंगा में फेंक दिया। बच्चे के लगातार दूध पीने की जिद से आजिज आकर मां ने ही घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। जिसके बाद से पुलिस उस बच्चे को बरामद करने के लिए नहर में तलाश कर रही है। घटना कनखल क्षेत्र की है।


सिडकुल की हीरो माटो कॉर्प कंपनी में कार्यरत दीपक बलूनी सरला सदन सर्वप्रिय विहार कॉलोनी में निवास करते है। रविवार 3 नवंबर की दोपहर करीब सवा तीन बजे उनकी पत्नी संगीता बलूनी ने सूचना दी कि वह छह माह के मासूम बेटे अंश के पास तीन साल की बेटी को छोड़कर दूध की डेयरी पर गई थी। लेकिन जब वह आई तो उसका बेटा गायब था। जबकि बेटी कमरे में मौजूद थी। दिन—दहाड़े मासम बच्चे के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। पार्षद शुभम मंडोला, कनखल एसओ हरिओम राज चौहान तमाम पुलिस फोर्स के साथ बच्चे की बरामदगी को लेकर चेकिंग करने लगे। पुलिस देर रात्रि तक चेकिंग करती रही। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मां संगीता बलूनी के कई बार पूछताछ की गई। पुलिस को बयानों में विरोधाभास नजर आया। पुलिस की सख्त पूछताछ में संगीता बलूनी टूट गई। संगीता ने पुलिस को बताया कि वह अंश से परेशान हो गई थी। बार—बार दूध मांगने की जिदद करता था। उसकी शैतानियों से वह तंग आ गई थी। जिसके चलते उसी ने उसको नहर में फेंक दिया। एक मां के मुंह से इस तरह की बात सुनकर पुलिस चकित रह गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में मां को बच्चे को ले जाते हुए पाया। जिसके बाद संगीता बलूनी की करतूत से परदा उठ गया। एक कलयुगी मांग इतनी निर्दयी हो सकती है यह बात सभी को विचलित कर रही है। पुलिस बच्चे को बरामद करने के लिए नहर की तलाश कर रही है। कनखल थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि मां संगीता बलूनी ने ही बच्चे को नहर में फेंका है। पुलिस बच्चे को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पार्षद शुभम मंदोला का सराहनीय प्रयास
युवा भाजपा पार्षद शुभम मंदोला ने बच्चे के अपहरण से लेकर इस केस के पटाक्षेप तक पुलिस की मदद की। रात्रि में सीसीटीवी फुटेज बरामद कराए और गंगनहर में तलाश करने तक वह पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहे। पार्षद शुभम मंदोला ने जनता के आक्रोष को भी शांत कराया और केस का पर्दाफाश भी कराया।