नवीन चौहान
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रदेश में कोरोना के मामलों में आ रही कमी और व्यापारियों की मांग को देखते हुए बाजार खोलने की मांग की। श्री कौशिक ने कहा कि सरकार के अथक प्रयास और व्यापारियों सहित अन्य वर्गों के प्रयास से ही कोरोना की रफ़्तार पर अंकुश के साथ केस भी कम हुए हैं।
मदन कौशिक ने कहा कि बाजार बन्द होने के कारण व्यापारियों के सामने भी आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जब कोरोना के केस बढ़ रहे थे तो व्यापारियों ने खुद ही आगे आकर बाजार बन्द करने की पहल की। अब व्यापारी मार्केट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बाजार खोल दिये जाए। नियमित बाजार खुलने से अनावश्यक भीड़ भी नहीं होगी और लोगों व व्यापारियों को भी सहूलियत मिलेगी तो कोरोना संक्रमण पर भी अंकुश लगेगा।
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा



