नवीन चौहान
केंद्र सरकार ने इस साल होने वाली CBSE 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे माहौल में उन्हें परीक्षा का तनाव देना ठीक नहीं है। हम उनकी जान खतरे में नहीं डाल सकते। अभी छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है।
मंगलवार को हुई इस अहम बैठक में CBSE के चेयरमैन, शिक्षा मंत्रालय के सेक्रेटरी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हुए। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में प्रधानमंत्री के सामने परीक्षा कराने के सभी विकल्प रखे गए। ये विकल्प राज्य सरकारों और CBSE बोर्ड के साथ लंबी चर्चा के बाद तैयार किए गए थे।
बतादें इस अहम बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक शामिल नहीं हुए। आज ही उनकी तबियत अचानक खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को आज 12वीं बोर्ड परीक्षा के बारे में अहम घोषणा करनी थी। उनकी तबियत खराब होने पर माना जा रहा था कि अब यह घोषणा नहीं होगी लेकिन शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया।
- मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
- कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग, मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- हरिद्वार में पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध !
- किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, सहकारी समिति की बैठक में बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा-श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी

