अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने महेश राणा प्रताप को बनाया उमीदवार








Listen to this article

न्यूज 127.
कांग्रेस पार्टी ने शि​वालिकनगर पालिका परिषद में एक बार फिर महेश प्रताप राणा पर अपना विश्वास जताया है। पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही शिवालिकनगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव रौचक हो चला है। पिछले चुनाव में भी महेश प्रताप राणा और भाजपा के राजीव शर्मा के बीच मुकाबला था। महेश प्रताप राणा का कहना है कि क्षेत्र के जनता का समर्थन उन्हें प्राप्त है। जनता जान गई है कि भाजपा के राज में विकास नहीं हुआ है। क्षेत्र की परेशानियां कम होने की जगह और बढ़ गई हैं। हम जनता के ​हितों के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। जनता जरूर अपना आशीर्वाद देगी।