योगेश शर्मा.
पोक्सो और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामने में फरार चल रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला यूपी मुजफ्फरनगर की रहने वाली है, उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था।
जनपद हरिद्वार में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल पर्यवेषण में इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना झबरेड़ा में वर्ष 2021 में पंजीकृत अभियोग ह्यूमन ट्रैफिकिंग व पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग में फरार इनामी महिला निवासी ग्राम नगला थाना सिखेड़ा जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी की गई।
थानाध्यक्ष झबरेड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा पतारसी, सुराग रसी कर अथक प्रयास से दिनांक 10/06/22 को रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार से उपरोक्त महिला को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त फरार महिला की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 10 हजार रूपये इनाम की घोषणा की गई थी।
गिरफ्तारी पुलिस टीम
1.संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष झबरेड़ा
2.एसआई हाकम सिंह चौकी प्रभारी इकबालपुर
3.एसआई मनोज रावत
4.कां नूर मलिक
5.कां प्रदीप रौथाण
6.कां रणवीर सिंह
सर्विलांस टीम
1.जहांगीर अली प्रभारी CIU रुड़की
2.कां अशोक
3.कां महिपाल
4.कां वसीम
5.कां सुरेश रमोला