डबल इंजन की सरकार में मंत्री रेखा आर्य नहीं पता अपने विभाग का बजट




Listen to this article

बजट राशि पूछने पर बगलें झांकने लगीं मंत्री रेखा आर्य

नवीन चौहान

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार में मोदी के सपनों को राज्य के मंत्री पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। त्रिवेन्द्र सरकार के मंत्रियों को अपने विभाग के बजट की जानकारी तक नहीं है। ऐसे में वह अपने विभाग का ऊंचाईयों तक कैसे पहुंचाएंगे इस पर प्रश्न चिह्न खड़ा होना स्वाभाविक है।
ऐसा ही वाक्या तब सामने आया जब छठ पूजा के दौरान केबिनट मंत्री मदन कौशिक ने अपनी साथी पशु पालन व महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने आपस में बातचीत की। बातचीत के दौरान केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अपने साथी महिला केबिनेट मंत्री रेखा आर्य से उनके पशुपालन विभाग के बजट के संबंध में पूछा। मंत्री मदन कौशिक के इतना पूछते ही मंत्री रेखा आर्य खिलखिलाकर हंसने लगीं साथ ही बगले झांकनें लगीं। उन्होंने अपने प्रशासनिक अधिकारियों से पशुपालन विभाग के बजट की जानकारी ली। यह सारा वाक्या पत्रकारों ने कैमरे में कैद कर लिया। हंसते हुए मंत्री रेखा आर्य इतना ही कह पाइंर् की पर्वतीय क्षेत्र का बजट अलग है और मैदानी क्षेत्र का बजट अलग। इस पर मंत्री मदन कौशिक भी हंस दिए। अब सवाल उठता है कि यदि एक मंत्री को अपने विभाग के बजट के संबंध में जानकारी तक नहीं है तो वह विभाग की क्या समीक्षा करते होंगे! ठसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को बजट को खर्च करने के क्या निर्देश देते होंगे। इससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार के मंत्री अपने विभागों के प्रति कितने संजीदा हैं।