न्यूज 127.
शासन ने कई जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के तबादले किये हैं। इनमें मेरठ जनपद के सीएमओ भी शामिल हैं। मेरठ के सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन का ट्रांसफर करते हुए उन्हें गाजियाबाद का सीएमओ बनाया है।
गाजियाबाद, प्रतापगढ़ और कौशांबी के सीएमओ हटाए गए हैं। आजमगढ़, महाराजगंज, सहारनपुर और बागपत के सीएमओ भी हटाए गए हैं। डॉ अच्युत मोहन को सीएमओ प्रतापगढ़ बनाया गया है। डॉ संजय कुमार को कौशांबी का नया सीएमओ बनाया गया है।
डॉ तीरथ लाल को बागपत का नया सीएमओ बनाया गया है। डॉ अशोक कुमार सीएमओ आजमगढ़ बनाए गए हैं। डॉ प्रवीण कुमार को सहारनपुर के नए सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ अशोक कटारिया को सीएमओ मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी तक मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे।





