तरूण हिमालय संस्था का जनवरी से सदस्यता अभियान, सामाजिक कार्यो पर रणनीति




Listen to this article

न्यूज127, हरिद्वार
तरूण हिमालय संस्था हरिद्वार के संस्थापक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय दिवाकर भटट को संस्था के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ संस्था की ओर से आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यो के लिए रणनीति बनाई गई।
रूण हिमालय प्रांगण में आयोजित बैठक में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की नीतियों, समाज सेवा और जनहितकारी कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। संस्था के संचालित शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता तथा उनके उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

वरिष्ठ सदस्य जगत सिंह रावत एवं सतीश जोशी ने कहा कि तरूण हिमालय संस्था ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिससे राज्य गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ।

संस्था के अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा एवं सचिव बलदेव सिंह रावत ने बताया कि संस्था एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो लंबे समय से शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जनहित से जुड़े अनेक नए कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिनसे हरिद्वार की जनता प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगी।

चिव बलदेव सिंह रावत ने यह भी बताया कि संस्था जनवरी माह से सदस्यता अभियान चलाएगी, जिसके तहत घर‑घर जाकर लोगों को संस्था से जोड़ा जाएगा। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संस्था सक्रिय भूमिका निभाएगी।

बैठक में सूरवीर सिंह राणा, सत्यनारायण चन्द, भानूप्रताप गैरोला, ललित रावत, हर्ष मोहन रावत, पूरण सिंह रावत, प्रमोद पन्त, अजय नैगी, प्रकाश बहुखण्डी, देवी प्रसाद पन्त, कान्ता प्रसाद थपियाल, श्री सेमवाल, ललित भट्ट नन्दन सिंह, जीत सिंह नेगी, एस.पी. चमोली, कुलदीप सिंह असवाल, जगदीप सिंह असवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।