नवीन चौहान.
उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के आठ जिलों में बुधवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं।
- होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले
- रेड लाइट जंप पर कार चालक को रोका तो ट्रैफिक दारोगा से अभद्रता
- सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने जमकर खेली कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन




