नवीन चौहान.
दुगड्डा की ओर से कोटद्वार आ रही एक कार मंगलवार देर रात सड़क पर कीचड़ की वजह से अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद से चार लोग लापता थे। एक व्यक्ति कार के नदी में गिरने से पहले ही छिटक कर गिर गया था।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाकर एक शव नदी से बरामद कर बाहर निकला, जिसकी पहचान इशरार पुत्र सुके निवासी ग्राम बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई।

एक व्यक्ति को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि इस हादसे का शिकार हुए दो लोग अभी भी लापता हैं। नायब तहसीलदार श्रीधर नौटियाल के मुताबिक यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेनन सादात गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे।
जानकारी के मुताबिक देर रात वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। हादसे में बसी कीरतपुर बिजनौर निवासी गुलशेर (31) कार से छिटक गया। इस हादसे में गुलशेर घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता दो लोगों की तलाश अभी जारी है।
- केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
- विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार कर रही है निरंतर कार्य: मुख्यमंत्री
- नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में हो रहे प्रयास : अमित शाह
- एसएसपी नवनीत सिंह ने अपनी माताजी के साथ ‘वरिष्ठ नागरिक गृह’ पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली
- मेरठ में त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट: एडीजी भानु भास्कर ने फोर्स के साथ निकाला पैदल मार्च


