खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, जेसीपी और एचएम से खनन








Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार में खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है। भगवानपुर क्षेत्र में माफियाओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को धता बताते हुए अवैध खनन करने में पूरी ताकत लगा दी है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहंडरों, चिल्लाली और सुगरो नदी में रात दिन बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी सूचनाओं के बाद भी कार्रवाई करने में कोई दिलचस्पी नही दिखाते है। पुलिस महज खानापूर्ति के लिए कार्रवाई करती है।
वही हरिद्वार तहसील की बात करें तो एसडीएम गोपाल चौहान व तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने खनन माफियाओं की नाक में दम कर दिया है। ताबड़तोड़ छापेमारी करके माफियाओं के इरादों को नाकाम कर दिया है। माफिया लॉबी परेशान हो चुकी है। बीते रोज एक स्टोन क्रेशर पर छापेमारी कर एसडीएम गोपाल चौहान ने अवैध खनन का माल पहुंचने की पुष्टि की। लेकिन उनके पहुंचने से पूर्व क्रेशर संचालकों ने खनन सामग्री को ठिकाने लगा दिया। हालांकि पैमाइश के दौरान स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री कम पाई गई। जिसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वही एसडीएम गोपाल चौहान ने एंटी माइनिंग सेल की टीम के पेंच कर दिये है। खनन निरोधक दस्ते में फेर बदल किया और अवैध खनन को रोकने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी सी रविशंकर प्रशासनिक अधिकारियों की तमाम कार्रवाई पर पैनी नजर बनाए हुए है। लेकिन भगवानपुर क्षेत्र से अवैध खनन को रोकना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।