BIHAR बिहार में मोदी राज, सत्ता के उलटफेर के बाजीगर नीतीश कुमार




Listen to this article


काजल राजपूत
बिहार में मोदी राज की नई तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। भाजपा के चाणक्य अमित शाह की रणनीति और बिहार की सत्ता के बाजीगर नीतीश कुमार की जुगलबंदी से बिहार में भाजपा राज कायम होने जा रहा है। बिहार मे अब भाजपा गठबंधन की नई सरकार बनने जा रही है।
आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार समेत संभावित आठ मंत्री शपथ लेंगे। जिसमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेने की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा जीतन मांझी के बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, निर्दलीय विधायक सुमित सिंह के अलावा विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, प्रेम कुमार, विजेंद्र यादव शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक भी आज साढे 5 बजे होगी। इससे पहले नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। और राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्योता दिया है। जदयू विधानमंडल की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने सीएम से पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन सरकार को खत्म करने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंप दिया है। पार्टी सदस्यों की राय से हमने ये फैसला लिया है। अब नए गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे। इससे पहले जदयू विधायकों की बैठक में नीतीश ने बताया कि उन्हें आरजेडी के साथ काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को अग्रिम बधाई दी है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। नीतीश कुमार के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। जिसके लिए वो आज दिल्ली से पटना रवाना हो गए हैं।