न्यूज 127.
भाजपा ने नगर निगम हरिद्वार में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होने के बाद कई दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है। खन्नानगर वार्ड 19 से मोनिका सैनी को पार्षद प्रत्याशी का टिकट दिया गया है। इसी वार्ड में शहर विधायक मदन कौशिक का आवास है। निगम क्षेत्र के चार वार्डों में अभी किसी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है। अब देखना है कि निराश दावेदारों को भाजपा संगठन कैसे मनाता है।


