न्यूज 127.
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ जमकर फूलों की होली खेली। पुराना रानीपुर मोड स्थित होटल सिटी प्राइड में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सांसद ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

होली मिलन कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और महापौर किरण जैसल भी मौजूद रही। सभी ने भाजपा परिवार के साथ जमकर फूलों की होली खेली।
इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि होली का यह पर्व उल्लास, उमंग और उत्साह का त्योहार है। यह त्योहार हमें मिलजुल कर एक दूसरी खुशियों में शामिल होने का संदेश देता है। आपसी गिले शिकवे भुलाकर हम एक दूसरे के गले मिलकर यह त्योहार मनाते हैं। उन्होंने होली पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी।

नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली का यह त्योहार खुशियों का त्योहार है। उत्साह और उमंग का त्योहार हैं। इस त्योहार को सभी छोटे बड़े मिलकर मनाते हैं। भाजपा परिवार पूरे उत्साह के साथ आज इस त्योहार को मना रहा है।
महापौर किरण जैसल ने कहा कि होली का यह त्योहार उमंग से भरा त्योहार है। सभी को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। हमें इस रंगों के त्योहार की तरह अपने जीवन को भी खुशियों से रंगों से सरोबार रखना चाहिए। एक दूसरे के साथ मिलकर सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं।