नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ




Listen to this article

नवीन चौहान.
नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को अपना नया सीएम मिल चुका है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ कुछ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गई।

इस दौरान जिन विधायकों ने शपथ ली उनमें कंवर पाल गुर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी शिक्षा मंत्री थे। विधायक मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मूलचंद शर्मा पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। मनोहर सरकार में बिजली मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला ने भी नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। विधायक जेपी दलाल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मनोहर सरकार में वह कृषि मंत्री थे। विधायक बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। डॉ. बनवारी लाल पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के नए सीएम और मंत्रिमंडल को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। उनके मंत्रियों की टीम को हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।