नरेश शर्मा का कमल से मोहभंग और झाडू से दिल लगाया




Listen to this article



नवीन चौहान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सबसे करीबी कहे जाने वाले भाजपा नेता नरेश शर्मा ने आप का दामन थाम लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनको आम आदमी पार्टी में शामिल करते हुए सदस्यता प्रदान की। इनके अलावा कांग्रेस की कई दशकों से सेवा कर रहे अनिल भास्कर भी अब आम आदमी पार्टी में शामिल होेकर झाडू उठाकर चलेंगे।
बताते चले कि नरेश शर्मा हरिद्वार ग्रामीण सीट पर एक जनाधार वाले नेता है। उनकी क्षेत्र में लो​कप्रियता है और जनता के बीच एक अच्छी पकड़ है। वह कई सालोें से ग्रामीण विधानसभा सीट पर अपनी राजनैतिक जमीन को मजबूत करने में लगे थे। लेकिन भाजपा की ओर से उनको उचित सम्मान नही मिलने से वह आम आदमी पार्टी में शामिल होने निकल चले। वही दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद से आम में जोश का संचार हुआ है। भाजपा और कांग्रेस की चुनौती बढ़ गई है।