नवीन चौहान.
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) -2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी परिणामों में इस बार सफल परीक्षार्थियों की संख्या 49 फीसदी बढ़ी है।
नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के बाहर अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर के साथ-साथ दुबई और कुवैत सिटी में भी आयोजित की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा में टॉप किया है। NTA की ओर से बताया गया कि सफल हुए उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से हैं। उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है।
- अल्मोड़ा में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
- मेरे पति के दूसरी महिला से संबंध और दूसरी बोली जेठ ने हड़प ली संपत्ति
- विधायक आदेश चौहान की पहल पर वार्ड-12 में 1.08 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, गूंजेगी किलकारियां
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण




