फर्जी खबर पर न्यूज पोर्टल को एक करोड़ की मा​नहानि का नोटिस








Listen to this article


नवीन चौहान
फर्जी खबर चलाकर सनसनी फैलाने वाले न्यूज पोर्टल संचालक को एक करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है। इंदु एनक्लेव निवासी ललित नैयर की ओर से नोटिस पोर्टल संचालक को भेजा गया है। पोर्टल पर ईजी के छापेमारी की खबर प्रकाशित की गई थी। ​जिसके चलते उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
बताते चले कि बीते दिनों न्यूज पोर्टल पर इंदु एनक्लेव निवासी ​ललित नैयर के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की छापेमारी की खबर प्र​काशित की गई। जिसके बाद हरिद्वार से लेकर प्रदेश स्तर पर सनसनी मच गई। इसी खबर का संज्ञान लेते हुए ललित नैयर के अधिवक्ता की ओर से पोर्टल संचालक को नोटिस भेजा गया है।