जहरीली शराब पीने से एक और मौत, तीन को कराया अस्पताल में भर्ती




Listen to this article

नवीन चौहान.
थाना पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से एक और ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक का नाम रूपा सिंह बताया गया है। जबकि तीन ग्रामीणों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रूपा सिंह (35) निवासी शिवगढ़ की रविवार सुबह मौत हो गई। रूपा सिंह को आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में प्रशासन और शासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

पुलिस शराब की सप्लाई करने वालों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।