गुरूनानक देव जी के जन्मोत्सव से पूर्व नगर कीर्तन का आयोजन








Listen to this article


नवीन चौहान
ज्वालापुर गोल गुरुद्वारे में आगामी 19 नवम्बर को आयोजित होने जा रहे गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस से पूर्व सिख समुदाय की ओर से प्रतिवर्ष की तरह भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास भाजपा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने नगर कीर्तन का फूल मालाओं से स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। जिसके बाद नगर कीर्तन की टोली ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से होते हुए सब्ज़ी मंडी पीठ बाज़ार में कटहरा बाज़ार से होते हुए ज्वालापुर गुरुद्वारे में सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन से शहर की शोभा बढ़ी। विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। बताते चले कि पूरे शहर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली जाती है। यह नगर कीर्तन ज्वालापुर गुरुद्वारा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सेक्रेटरी हरमीत सिंह सलोजा, प्रधान जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।