डॉ विशाल गर्ग के नेतृत्व में पेशवाई का किया गया भव्य स्वागत




Listen to this article

नवीन चौहान
वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग के नेतृत्व में विशाल ऑप्टिकल्स के बाहर श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े की पेशवाई का शानदार स्वागत किया गया। करीब 3 घंटे तक यहां पेशवाई पर पुष्प वर्षा की जाती रही। इस दौरान भारी भीड़ पेशवाई देखने के लिए उमड़ी और संतों का स्वागत किया जाता रहा। बैंड की धुनों पर संतो के साथ ही जनता भी झूमने लगी।
श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के पेशवाई का पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान विशाल ऑप्टिकल्स के बाहर स्वागत किया। यहां सड़क के दोनों तरफ टेंट लगाया गया था और संतो तथा लोगों के लिए शीतल पेय और ठंडे पानी आदि का भी इंतजाम किया गया था।

इस दौरान संतों के ऊपर करीब 3 घंटे तक पुष्प वर्षा की जाती रही। वैश्य बंधु समाज महिला विंग की संरक्षक नरेश रानी गर्ग, डॉ विशाल गर्ग, विवेक गर्ग, गौरी गर्ग, विक्रम सिंह नाचीज, विश्वास सक्सेना, आशीष जैन, आशीष झा, मधुसूदन आर्य, सचिन अरोरा, विकास गर्ग, सचिन शर्मा, निर्मला, गौरव खन्ना, संदीप, अंकित, सचिन, मोहित ने पेशवाई का स्वागत किया।