गगन नामदेव
नागा सन्यासियों का इतिहास बेहद क्रांतिकारी रहा है। नागा सन्यासी देश की रक्षा और धर्म प्रचार में अग्रणी भूमिका में सर्वस्व बलिदान करने को तत्पर रहते है। शस्त्र विद्या में पारंगत नागा सन्यासी आपातकालीन स्थिति में एक सैनिक की भांति अपना कौशल दिखाते है। ऐसे ही महान नागा सन्यासियो के दर्शन निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान देश और दुनिया ने किए।
निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में दिव्यता और भव्यता के संपूर्ण दर्शन हुए। लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र नागा सन्यासी ही रहे। नागा सन्यासियों के दर्शन और उनके आशीर्वाद लेने के लिए जनता में उत्सुकता बनी हुई है। संतों के वैभव और कौशल के दर्शन आज संपूर्ण विश्व ने किए। सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया ने कुंभ काल में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई को देखा और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।