हुड़दंग मचाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 8 अभियुक्त गिरफ्तार




Listen to this article

योगेश शर्मा.
थाना पथरी पुलिस ने शांति भंग के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी आपस में लड़ रहे थे।

थाना पथरी पुलिस के अनुसार 29-11-2022 को ग्राम पदार्था में आपस में झगड़ा व मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने पर 08 व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी में पकड़ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्तों का नाम सोनू पुत्र देवी सिंह, सन्नी पुत्र सत्यपाल, ओमवीर पुत्र देवी सिंह निवासीगण कुर्ताणा थाना कांधला शामली यूपी, मामन कुमार पुत्र तेजपाल सिंह, रवि कुमार पुत्र लचुकराम निवासीगण ग्राम गंगेरू थाना कांधला शामली यूपी, अजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी रेडा थाना बड़गांव सहारनपुर यूपी, मोंटी पुत्र परवेज, प्रवेश पुत्र दिलेराम निवासीगण ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी हरिद्वार हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, कां 1564 जयपाल, कां 1298 राजीव, कां 1067 दौलत, कां 581 रमेश शर्मा शामिल रहे।