सट्टा लगाते हुए एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा








Listen to this article

नवीन चौहान.
कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक अभियुक्त को सटटा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम दीपक पुत्र हरिराम निवासी चाव मंडी बताया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक संदीप चौहान और कांस्टेबल विजय शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी दीपक को 13 नवंबर को सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए नेहरू स्टेडियम के सामने से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 1540 रूपये नकद और सटटे की पर्ची बरामद हुई है।