जेल से फरार शूटर पकंज की मदद करने वाले भाई को पुलिस ने पकड़ा








Listen to this article

न्यूज 127.
जिला जेल से भागे कैदियों को आश्रय देने वाले पकंज के भाई सुनील को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी का कहना है कि अपराधियों की मदद एवं साथ देना भी अपराध है, जिस जिस का नाम सामने आएगा उसका जेल जाना तय है। इस मामले में जिलाधिकारी भी अपराधियों को आश्रय देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं।
बतादें 11 अक्तूबर को जेल से सिद्धदोष अभियुक्त पंकज और विचाराधीन बंदी रामकुमार फरार हो गए थे। उनके खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि अभियुक्त सुनील पुत्र बालेश निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर 2 BHE ने जेल से फरार अभियुक्त पंकज व रामकुमार को अपने यहां पनाह दी थी। सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर लिया।