DM ने मौके पर जाकर की रजिस्ट्री की जांच तो मिली गड़बड़ी








Listen to this article

न्यूज 127.
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को रजिस्ट्रियों का स्थलीय निरीक्षण किया तो बड़ी गड़बड़ी सामने आयी। जिस रजिस्ट्री में आवेदन के दौरान 30 पेड़ बताए गए थे वहां मौके का निरीक्षण करने पर 62 पेड़ मिले। जिलाधिकारी ने गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
मंगलवार को डीएम ने रजिस्ट्रियों की वास्तविक स्थिति जानने के स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पांच बड़ी रजिस्ट्री चुनी और मौके पर पहुंच गए। तहसील भवनापुर के सिकन्दरपुर भेंसवाल में रजिस्ट्री आवदेन में 30 पेड़ बताए गए थे, जबकि मौके पर 62 पेड़ मिले। नलहेड़ा अनन्तपुर में दो, सिकन्दरपुर भेंसवाल, शान्तरशाह और छापपुर शेरअफगन में एक-एक बड़ी रजिस्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सरकार को राजस्व हानि नहीं होनी चाहिए। रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी न हो इसके लिए स्थलीय निरीक्षण जरूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।